फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पोलियां में पिकअप पलटी, 12 जख्मी

पोलियां में पिकअप पलटी, 12 जख्मी

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Una
Una Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरोली/टाहलीवाल (ऊना)। पोलियां गांव में रविवार शाम एक निजी पिकअप जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटनास्थल से घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हरोली अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने घटना को लेकर जीप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन दौड़ाने का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोलियां गांव में ही बाबा चरंगनाथ में भंडारा चल रहा था। हादसे का शिकार लोग भंडारे में गए हुए थे। लौटते समय हादसा पेश आया। जब चढ़ाई पर उनकी जीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही एक कार को बचाते हुए यह हादसा पेश आया। जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। इसमें घायलों को हरोली अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, हरोली अस्पताल के चिकित्सकों की टीम भी मुस्तैदी से घायलों के उपचार में डट गई। छुट्टी होने के कारण अन्य कुछ स्टाफ को भी अस्पताल बुलाया गया। घायलों में धर्मपाल, अश्विनी कुमार, आकाश कुमार, सुनीता देवी, रीना कुमारी, सुभाष चंद, अनुराधा, सोमा देवी, सीमा देवी, प्रीति, कार्तिक, प्रिंस आदि शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने मौका पर पहुंच कर हादसे की तफ्तीश शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही भाजपा नेता राम कु मार ने भी हरोली अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा और डाक्टरों से भी घायलों क ी स्थिति के बारे में जानकारी ली। हरोली अस्पताल के बीएमओ डा मुकेश पनहालकर ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार जारी है। चार लोगों को ऊना रेफ र किया गया है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई थीं, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed