{"_id":"23-39074","slug":"Una-39074-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर कसा विभाग ने शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर कसा विभाग ने शिकंजा
Una
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊना। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को विभागीय टीमों ने संतोषगढ़, पालकवाह और बाथू में छापामारी कर लगभग आधा दर्जन वाहनों को अवैध खनन कर माल ले जाते पकड़ा है। टीम ने मौके पर ही सभी वाहनों के चालान काटे। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई तेज हो चुकी है। 15 से लेकर 21 नवंबर तक लगभग दो दर्जन वाहन चालकों को अवैध खनन के चलते दबोचा गया गया है। विभागीय टीम में जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह, सहायक खनन निरीक्षकों अनिल शर्मा, विजय शर्मा, खनन गार्डों विजय कुमार, बलराम और धर्मपाल पर आधारित टीमों ने शनिवार को संतोषगढ़, टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के साथ लगते बाथू और हरोली के समीपवर्ती पालकवाह में छापामारी कर वाहनों को पकड़ा। बाथू में दो ट्रैक्टराें और संतोषगढ़ में एक ट्रैक्टर का अवैध खनन के चलते चालान काटा गया है। पालकवाह में भी तीन ट्रैक्टरों के चालान काटे गए हैं। जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग अवैध खनन करने वालों पर पैनी निगाह रखे हुए है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन