{"_id":"23-38736","slug":"Una-38736-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमलैहड़ में चाय बनाती महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमलैहड़ में चाय बनाती महिला झुलसी
Una
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के तहत अमलैहड़ गांव में सुबह चाय बनाने गई महिला गैस लीक होने के कारण आग की चपेट में आने से झुलस गई है। जानकारी के मुताबिक मनीषा पत्नी देवेंद्र निवासी अमलैहड़ शनिवार सुबह चाय बनाने के लिए रसोई में गई। जैसे ही उसने माचिस जलाई, गैस लीकेज होने के कारण आग भड़क उठी और वह लपटों की चपेट में आ गई। घटना में उसके शरीर का काफी हिस्सा जल गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे खंड चिकित्सालय अंब लाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया। लेकिन, ऊना भी स्थिति के और नाजुक होने के चलते मनीषा को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए अंब थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। जबकि छानबीन शुरू कर दी गई है। महिला की हालत अभी तक नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन