{"_id":"23-38703","slug":"Una-38703-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दो माह बाद मोटर दे रही धोखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दो माह बाद मोटर दे रही धोखा
Una
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला मुख्यालय की समीपवर्ती पंचायत डंगोली में हर दो माह के बाद लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता है। हालत ऐसी कि कभी कभार तो तीन से चार दिन में पानी नसीब हो पाता है। लेकिन, कई मर्तबा तो एक सप्ताह से अधिक समय तक लोगों को पानी के लिए लंबी जद्दोजहद करने के लिए विवश होना पड़ता है। इन दिनों भी डंगोली में आईपीएच की मोटर फिर खराब होने के चलते लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। दरअसल, जिस सिंचाई योजना का पानी लोगों को पीने के लिए दिया जा रहा है, उसकी मोटर लगभग हर दो माह के भीतर खराब हो जाती है। जिसका खामियाजा सैकड़ों डंगोली वासियों को भुगतना पड़ता है। लोगों ने विभाग को चेताया है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान न हुआ तो वे प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
डंगोली में हर छह माह बाद होने वाला बड़ा धार्मिक अनुष्ठान भी चल रहा है। जिसमें हिमाचल सहित अन्य राज्यों से भी हजारों की तादाद में अनुयायी पहुंचे हुए हैं। लेकिन, स्थानीय लोग पानी की समस्या को लेकर मारे-मारे फिर रहे हैं। लोगों ने पानी के लिए निजी तौर पर टैंक की व्यवस्था कर काम चलाया। उधर, इलाके के लोग भी तड़के ही मटके उठाकर गांव में पानी की तलाश के लिए निकल पड़े। मनमोहन, दीपक शर्मा, मीरा देवी, प्रोमिला, नरेश, कमल कुमार, सुनाती रानी, शरत चंद्र, सुरजीत सिंह, प्रिंस कुमार का कहना है कि विभाग को इस समस्या का स्थायी तौर पर हल करना चाहिए, जिससे लोगाें को राहत मिल सके। उधर, विभाग के एसडीओ नरेश धीमान ने बताया कि इस संदर्भ में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। लोगाें की समस्या को स्थायी तौर पर हल किया जाएगा।