{"_id":"23-38559","slug":"Una-38559-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी देसी घी पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी देसी घी पर कसा शिकंजा
Una
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के संतोषगढ़ रोड सहित अन्य स्थानों पर फूड सेफ्टी आफिसर जगदीश धीमान पर आधारित टीम ने छापामारी की। इस दौरान नकली देसी घी की तलाश को लेकर सैंपल भरे गए हैं। मिलवटी घी पर शिकंजा कसने की कवायद के शुरू होते ही कई डेयरियों पर हड़कंप मच गया। इसके साथ ही मिठाइयाें का कारोबार करने वाले लोगों में भी सुबह से ही खलबली मची रही। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापामारी के चलते दिन भर कारोबारी इधर-उधर भी भागते रहे। सूत्रों की मानें तो जिला भर में सस्ते दामों पर देसी घी बेचने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की कवायद आरंभ कर दी गई है। फूड सेफ्टी आफिसर जगदीश धीमान ने बताया कि विभाग की ओर से लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ी गई है। इसके चलते ऐसे लोगों को दबोचा जाएगा। दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घी के सैंपल भरे गए हैं। इनकी रिपोर्ट 14 दिन के भीतर मिलने की उम्मीद है। सैंपलों के फेल होने की स्थिति में केस को अदालत में ले जाया जाएगा। उधर, जिला चिकित्सा अधिकारी डा. जीआर कौशल ने बताया कि मिलावटखोरी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। एक ओर जहां खुली एवं रंगदार मिठाइयों को मौके पर नष्ट किया जा रहा है। देसी घी आदि में मिलावट की शिकायतों का भी कड़ा संज्ञान लेकर इस पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों को भी इस प्रकार के मामले सामने आने पर तुरंत विभागीय अधिकारियाें से संपर्क करने की अपील की है। डा. कौशल ने बताया कि नकली घी और मिठाइयां लोगों के गुर्दे और लीवर के खराब होने का सबसे अधिक खतरा रहता है।