फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जाली चैक पर ओसवाल इंडस्ट्रीज का नाम

जाली चैक पर ओसवाल इंडस्ट्रीज का नाम

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। पीएनबी की स्थानीय शाखा में लगाए गए 1 करोड़ 20 लाख के जाली चैक मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए नरेंद्र ठाकुर नामक व्यक्ति से कड़ी पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। अभी तक पुलिस को उक्त शख्स ने महज इतना ही बताया है कि उसे यह चैक किसी दूसरे व्यक्ति ने दिया था। हैरत की बात यह कि पीएनबी की स्थानीय शाखा में दिए चैक नंबर एफईक्यू-043198 पर जो खाता नंबर 404208700000061 दर्शाया गया है वह लार्ज कारपोरेट शाखा आश्रम रोड़ अहमदाबाद की फर्म ओसवाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का है। सूत्रों से पता चला है कि जिस व्यक्ति ने जाली चैक बैंक में दिया, उसने पिछले माह अक्तूबर में ही 1100 रुपये का अपना नया खाता खुलवाया है। खाता खुलवाने के लिए दिए दस्तावेजों में उक्त व्यक्ति का नाम नरेंद्र ठाकुर प्रीत नगर नंगल का पता लिखा है। पता चला है कि उक्त व्यक्ति कुछ दिन पहले भी बैंक में आया था, और चार पांच करोड़ की राशि अपने खाते में आने की बात कर रहा था। जाली चैक पर ओसवाल इंडस्ट्रीज के खाता संचालक के हस्ताक्षर और चैक पर किए गए हस्ताक्षरों में काफी समानता है। उधर स्थानीय पीएनबी के शाखा प्रंबधक अश्वनी गौतम ने कहा कि उक्त शख्स जल्दी पेमैंट करवाने की बात कह रहा था और बीमारी का इलाज करवाने के लिए राशि की मांग कर रहा था। चैक में अंकित खाता नंबर फीड करने पर पता चला कि इस चैक नंबर राशि तो किसी अन्य शाखा से निकाली जा चुकी है। लिहाला उन्हेें संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, तब पुलिस ने उक्त शख्स को हिरासत में लिया। एसपी ऊना सुमेधा द्विवेदी के मुताबिक पकड़े गए उक्त व्यक्ति से पूछताछ की जांच कर रही है। पुलिस को संदेह है कि इस मामले में कुछ और लोग भी संलिप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed