फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी में लगाई सेंध

अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी में लगाई सेंध

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। नगर के राजकीय प्राथमिक स्कूल के निकट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में देर रात चोरों ने सेंधमारी कर डाली। वारदात में चोरों ने केंद्र में रखे कीमती समान पर हाथ साफ कर दिया है। घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर पुलिस ने मामले के संदर्भ में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्कूल के पास से गुजर रहा था कि उसकी नजर आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे पर पड़ी। जब उसने नजदीक जाकर कर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे का समान भी इधर उधर बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने नगर के लोगों को बताई। घटना में चारों ने केंद्र में रखे गैस चूल्हा सहित बच्चों के खाने के राशन पर हाथ साफ कर दिया है। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हो गए है। अज्ञात चोर बेखौफ सिलसिलेवार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। उधर डीएसपी विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में अज्ञात चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed