{"_id":"23-38501","slug":"Una-38501-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधरेंगे गैस एजेंसियों के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधरेंगे गैस एजेंसियों के हालात
Una
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। जिले में स्थित गैस एजेंसियां अब रामभरोसे नहीं रहेंगी। गैस एजेंसियों में बदतर चल रहे हालातों को सुधारना होगा। खाद्य आपूर्ति विभाग अव्यवस्थाओं के चलते उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले एजेंसी मालिकों और प्रबंधकों के खिलाफ शिकंजा कसेगा। जिससे उपभोक्ताओं की सभी जरूरताें के अतिरिक्त उनकी सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाए। एजेंसियों में उपभोक्ताओं के बैठने की व्यवस्था और आगंतुकों के लिए पीने के पानी का भी प्रबंध करना होगा।
उचित व्यवस्थाएं न करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी संतोष व्यास ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले दो माह से हर क्षेत्र की गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की वेरिफिकेशन का कार्य चल रहा है। इस दौरान एजेंसियों की पोल खुली। कहीं बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण उपभोक्ताओं को दिन भर खड़े होकर अपना कार्य करवाना पड़ा तो कहीं महिलाओं के संग आए बच्चों को प्यास बुझाने के लिए मुसीबतों से दो-चार होना पड़ा। उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत करने पर विभाग के संज्ञान में मामला आया है। जिस पर विभाग की ओर से हर एजेंसी के निरीक्षण करने पर कमियां सामने आई हैं। विभाग की ओर से गैस एजेंसी को उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उधर, नए कनेक्शन एवं ट्रांसफर केसों के बारे में उन्हाेंने बताया कि इस संदर्भ में भी काफी शिकायतें आई हैं। उम्मीद है कि 20 नवंबर के बाद नए कनेक्शन और ट्रांसफर केसों को हरी झंडी दे दी जाएगी।