{"_id":"23-38489","slug":"Una-38489-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंगता पेंशन 3 हजार रुपये मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपंगता पेंशन 3 हजार रुपये मांगी
Una
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊना। राष्ट्रीय विकलांग वेलफेयर फेडरेशन ने विकलांगों की अपंगता पेंशन तीन हजार रुपये करने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया है। शनिवार को फेडरेशन की बैठक विश्राम गृह में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश कालिया एवं महासचिव सुरेंद्र भाटिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें विकलांगों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति बनाई गई। इस दौरान फेडरेशन ने सरकार से अपंगता पेंशन तीन हजार करने, विकलांगों का बीपीएल श्रेणी में चयन, एचआरटीसी बसों में प्रदेश एवं अन्य राज्यों में निशुल्क यात्रा करने की मांग उठाई है। इसके अलावा किन्नरों के हित में हिमाचल प्रदेश में हरियाणा, तमिलनाडु, बिहार की तर्ज पर पेंशन, पंजाब एवं हरियाणा की तरह किन्नरों को नौकरियों में आरक्षण प्रदान करने की भी मांग उठाई है। इस मौके पर सलाहकार कुलदीप सिंह, हुसन चंद, शीतल, गोपाल, आशा कुमारी, सरोज, गुरपाल, भजन सिंह, नेत्र चौधरी, सोना देवी एवं संजीव सेठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन