{"_id":"23-38264","slug":"Una-38264-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगोली में सड़क हादसा, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगोली में सड़क हादसा, एक गंभीर
Una
Updated Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप डंगोली ग्राम पंचायत में शनिवार देर रात्रि सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर हादसे की छानबीन आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार स्कूटर के ट्राली के पीछे टकराने के कारण हुआ है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के रेड लाइट चौक क्षेत्र में एक दुकान पर काम करने वाला थानाकलां निवासी युवक गोगी काम खत्म करने के बाद रात्रि के समय स्कूटर पर घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वह सड़क पर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली को देख नहीं पाया और स्कूटर सीधा जाकर ट्राली से टकरा गया। हालांकि, युवक ने हादसे के समय हेल्मेट पहन रखा था, इसके बावजूद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे फौरन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है, मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है।