फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   प्रेमी एक, प्रेमिकाएं दो, खूब बरपा हंगामा

प्रेमी एक, प्रेमिकाएं दो, खूब बरपा हंगामा

Sat, 30 Jun 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Sat, 30 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में वीरवार देर रात एक आशिक मिजाज विवाहित शख्स को अपनी प्रेमिका के साथ घूमना उस समय महंगा पड़ा, जब उसकी कथित पहली प्रेमिका ने मौके पर पहुंचकर हंगामा बरपा दिया। बेचारे आशिक की तो बोलती ही बंद हो गई। जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी में वीरवार को पंजाब जालंधर से आया 34 वर्षीय विवाहित युवक अपनी प्रेमिका के साथ माथा टेकने पहुंचा।
विज्ञापन

एक होटल में कमरा लेने के बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर बाजार में घूमने के लिए निकल पडे़। इसी दौरान जब वे एक ढाबे में खाना खाने के लिए बैठे, तभी युवक की एक और प्रेमिका भी वहां आ धमकी। बाद में पहुंची प्रेमिका को पहले ही भनक लग चुकी थी कि उसका प्रेमी चिंतपूर्णी में किसी और लड़की को लेकर पहुंचा हुआ है, तो वह भी उनका पीछा करती हुई चिंतपूर्णी आ पहुंची। दूसरी प्रेमिका ने ढाबे के अंदर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक खाने के टेबल पर ही तीनों आपस में बहस करते रहे। यह सब देखकर युवक का तो रंग ही उड़ गया। कुछ देर बाद बहस के दौरान बाद में पहुंची प्रेमिका ने खाने के टेबल से थालियां उठाकर फेंक दीं। यह सब देखकर ढाबे में बैठे लोग भी हक्के-बक्के रह गए और सारा ढाबा तुरंत खाली हो गया। वहीं युवक ने भी मामला बिगड़ते देख वहां से चुपचाप प्रेमिका को लेकर रफू चक्कर होना ही सही समझा। दोनों होटल में लिए कमरे में जा पहुंचे लेकिन, हंगामा कर रही प्रेमिका भी उनका पीछा करती हुई उसी होटल में जा पहुंची। होटल के बाहर हल्ला मचाना शुरू का दिया। वहां आते जाते लोग एवं श्रद्धालु सारा तमाशा देख दंग रह गए।
विज्ञापन

यह सब देखकर युवक उसे भी होटल में ले गया और फिर दोनों ही प्रेमिकाओं में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। प्रेमी कभी एक को मनाता तो कभी दूसरी को। मामला शांत होने के बाद होटल मालिक ने भी उक्त प्रेमी जोड़े से होटल का कमरा खाली करवाना ही ठीक समझा। बताया जा रहा है कि उक्त युवक पहले से ही शादीशुदा है। जालंधर की इस तिकोनी प्रेम कहानी को लेकर पूरा दिन क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। चिंतपूर्णी के एसएचओ नेगी राम ठाकुर ने कहा कि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। घटना की सूचना मिली थी लेकिन, किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed