{"_id":"30611","slug":"Una-30611-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांटे में आगजनी, आग बुझाते युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांटे में आगजनी, आग बुझाते युवक झुलसा
Una
Updated Tue, 22 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। हरोली क्षेत्र के कांटे में हुई आगजनी में एक युवक बुरी तरह झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना जे जाया गया है। घटना में हजारों रुपए की संपत्ति के राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांटे में हुए एक भयंकर अगिभनकांड में तीन सगे भाईयों की हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। जबकि आग बुझाते समय एक युवक बुरी तरह झुलस गया। घटना के दौरान युवक की जेब में मौजूद पर्स भी जल गया, जिसमें लगभग 20 हजार रुपए की नकदी और ड्राइविंग लाइसेंस भी था। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
इसके अतिरिक्त जिला के समूरकलां, लमलैहड़ी, पंडोगा, रक्कड़ कालोनी और बसाल में भी आगजनी होने का समाचार है, जिसमें लाखों रुपए की वन संपदाएं जल कर राख हो गई हैं। बसाल में दमकल विभाग के कर्मचारियों को रविवार रात्रि दो बार आग बुझाने के लिए जाना पढ़ गया।
अगिभनशमन अधिकारी भूपेंद्र पाल डोगरा ने घटनाओं की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। डोगरा के मुताबिक अगिभनशमन कर्मियों ने स्थानीय लोगाें की मदद से आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की।