{"_id":"30192","slug":"Una-30192-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदपुर में आगजनी, मकान स्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदपुर में आगजनी, मकान स्वाह
Una
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। क्षेत्र के नंदपुर में शनिवार देर सायं हुई आगजनी की घटना में खड़पोश मकान जल कर राख हो गया। हालांकि घटना के दौरान दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन उसके आने से पूर्व ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रधान रंजना देवी भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी जाएगी, जिससे पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। नंदपुर निवासी सीता देवी पत्नी प्रीतम चंद के खड़पोश मकान में शनिवार देर सायं अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन आग ने शांत होने से पूर्व घर में रखे तमाम सामान और अनाज को स्वाह कर दिया था। मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर आ पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। उधर, अंब पुलिस की टीम भी देर सायं मामले की छानबीन को नंदपुर पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन