फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चर्चा में रही शांता की तीखी टिप्पणियां

चर्चा में रही शांता की तीखी टिप्पणियां

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तलमेहड़ा/बडूही (ऊना)। तलमेहड़ा में शुरू हुए भाजपा के मिशन रिपीट प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के दिग्गजों ने जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुटता की घुट्टी पिलाई। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांता कुमार की ओर से सरकार पर की गई टिप्पणियों का मुद्दा भी छाया रहा, जबकि असंतुष्टों के मुद्दे पर भी भाजपा का आलाकमान चिंतित दिखाई दिया है।
विज्ञापन

सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को आम मतदाता तक पहुंचाने के लिए मिशन रिपीट के दृष्टिगत भाजपा वर्करों को प्रशिक्षित करने के लिए जिले के पार्टी वर्करों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ध्यूंसर महादेव में शुरू किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों के प्रभारी कृपाल परमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस शिविर में पार्टी वर्करों, प्रकोष्ठों के प्रभारी और जिले के पांचों मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की चुनावी तैयारियों की फीडबैक ली गई, वहीं उन्हें मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित करके अपने-अपने क्षेत्रों में हुए विकास एवं सरकार के बेहतरीन कार्यों को हाईलाइट करने का मूल मंत्र भी दिया गया। शिविर में पार्टी वर्करों को यूपीए सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश से किए जा रहे भेदभाव, यूपीए सरकार में हिमाचल से संबंधित दोनों काबीना मंत्रियों द्वारा प्रदेश के लिए योजनाएं लाने में विफल रहने और हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ने में नाकाम रहने की जानकारी दी गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती व मुख्य संसदीय सचिव वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार की नीतियों की चर्चा की। प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने संगठन को मजबूत करने तथा संगठन के प्रति निष्ठावान रहने के विषय पर चर्चा की। कृपाल परमार ने केंद्र सरकार परभ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप जड़े। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर बग्गा, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, शिविर संयोजक विश्वास शर्मा सहित कई सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed