फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   95% hotels booked due to tourist rush in Bir-Billing valley

Una News: बीड़-बिलिंग घाटी में पर्यटकों की भीड़ से 95 फीसदी होटल बुक

Sun, 10 May 2026 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 10 May 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
95% hotels booked due to tourist rush in Bir-Billing valley
बीड़ (कांगड़ा)। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रही गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। इसके चलते बीड़-बिलिंग घाटी पर्यटकों से गुलजार है। हालात ये हैं वीकेंड पर कुछ क्षेत्रों में कमरे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


इस हफ्ते काफी संख्या में पर्यटकों ने घाटी का रुख किया है। इस कारण लगभग 95 फीसदी होटल बुक चल रहे हैं। पैराग्लाइडिंग के इस स्वर्ग में शनिवार को पैराग्लाइडर की लगभग 540 उड़ानें भरी गई हैं।
विज्ञापन

पर्यटकों की बढ़ती संख्या से क्षेत्र में जगह-जगह जाम के हालात हैं। इस कारण स्थानीय लोग भी परेशान हो रहे हैं। उधर, गैस की कमी के चलते होटल-रेस्टोरेंट वाले पर्यटकों को पूरा मीनू नहीं दे पा रहे हैं। यदि मौसम सही रहा तो 15 जुलाई तक पर्यटक सीजन चलेगा क्योंकि बारिश के चलते पैराग्लाइडिंग पर रोक लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के सदस्यों राजीव जम्वाल, राजवीर राणा, दिनेश पॉल, बलवंत राजपूत, दीपक और मनोज आदि ने स्थानीय प्रशासन से कमर्शियल सिलिंडरों को जल्द उपलब्ध करवाने की मांग की है। इसके अलावा यातायात की व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से पर्यटक सीजन में अतिरिक्त पुलिस की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed