फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जनमंच में 40 समस्याओं का मौके पर निपटारा

जनमंच में 40 समस्याओं का मौके पर निपटारा

Sun, 02 Dec 2018 10:07 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
जनमंच में 40 समस्याओं का मौके पर निपटारा
हरोली के बाथू में जनमंच का आयोजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। जिले का सातवां तथा हरोली विधानसभा क्षेत्र का दूसरा जन मंच ग्राम पंचायत बाथू के जन सुविधा परिसर में हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

जन मंच में 171 मांगें और समस्याएं उठाई गईं। इनमें ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त 37 मांगें व जन शिकायतें शामिल हैं। 40 समस्याओं का मौके पर निपटारा कर लिया गया। इसमें ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त 15 मांगें व जन शिकायतें शामिल हैं। शेष 131 शिकायतों को निवारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। इनका 10 दिन के भीतर निपटारा किया जाएगा। इसी बीच 52 विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र जारी किए गए। इनमें पिछड़ा क्षेत्र प्रमाणपत्र 10, चरित्र प्रमाणपत्र सात, डोगरा प्रमाणपत्र छह, आय प्रमाणपत्र 19, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र दो, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाणपत्र छह शामिल हैं। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति तथा पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डा. राजीव सैजल ने कहा कि आम जन की समस्याओं का घर-द्वार निपटारा सुनिश्चित बनाने के लिए जन मंच की शुरूआत की है। सरकार ने 11 माह में प्रदेश के विकास के लिए 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को केंद्र से स्वीकृत करवाया है। जन मंच से ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध और त्वरित निपटारा पूरी जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता जनमंत्र का उठाए लाभ : प्रो. राम
हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि जन मंच का उद्देश्य जनता व सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है तथा घर-द्वार जन शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने लोगों से सरकार के जन मंच का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने का आहवान किया।

लोगों के स्वास्थ्य को जांचा
इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मेडिकल कैंप में 81 लोगों का हेल्थ चेकअप तथा 61 के लैब टेस्ट किए गए। आयुर्वेद विभाग के मेडिकल कैंप में 132 जिसमें 82 आयुर्वेदिक तथा 50 होम्योपैथिक लोगों का हेल्थ चेकअप तथा 11 लोगों का ब्लड शुगर टेस्ट भी किया गया।

95 को बांटे गैस कनेक्शन
गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 95 लोगों को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किए गए। गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत उन परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं जिनके पास पहले से किसी भी योजना के तहत गैस कनेक्शन नहीं है।


ये रहे उपस्थित
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसडीएम गौरव चौधरी, डीएसपी कुलविंद्र सिंह, बीडीओ मनोज कुमार, हरोली भाजपा मंडल महामंत्री रविंद्र जसवाल, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के विभागों के अधिकारी एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed