{"_id":"5be70705bdec2269a369b788","slug":"91541867269-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संवर्धन योजना को 800 करोड़ स्वीकृत: महेंद्र सिंह ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संवर्धन योजना को 800 करोड़ स्वीकृत: महेंद्र सिंह ठाकुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
गगरेट विस क्षेत्र में 3.48 करोड़ की पेयजल योजना का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक/गगरेट (ऊना)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने गगरेट विस क्षेत्र में 2.1 करोड़ की कुठेड़ा-लोहारड़ी उठाऊ पेयजल योजना तथा एक करोड़ 47 लाख की चतैड़-अंबोटा पेयजल योजना एवं दौलतपुर में आईपीएच के उपमंडल कार्यालय का शुभारंभ किया।
महेंद्र सिंह ने स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन के चतुर्थ चरण के कार्य का भी शुभारंभ किया। दौलतपुर के मिडल स्कूल में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पेयजल संवर्धन योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल के लिए 800 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत 2000 वर्ष से पूर्व निर्मित 1421 पुरानी पेयजल योजनाओं का संवर्धन तथा पुनर्निर्माण किया जाएगा। परियोजना के पूर्ण होने पर प्रदेश की 6831 बस्तियों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
मंत्री ने स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन के चतुर्थ चरण के कार्य का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि पेयजल संवर्धन योजना के तहत गगरेट विस क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत वर्ष 2000 से पहले की पेयजल पाइपों को बदला जाएगा ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके। मंत्री ने कहा कि स्वां परियोजना के तटीकरण का कार्य 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 175 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने आईपीएच अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सिंचाई का प्लान तैयार किया जाए ताकि किसानों को कृषि की पैदावार बढ़ाने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
इससे पहले विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पश्चात गगरेट विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। पूर्व सरकार के समय ठप विकास कार्यों को पुन. आरंभ किया गया है। इस मौके पर चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राममूर्ति, उपाध्यक्ष सतपाल, महामंत्री संदेश डोगरा, श्याम वर्मा, राजेश जसवाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुम लता, जिला परिषद रमेश हीर, बीडीसी के उपाध्यक्ष रिकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय ठाकुर सहित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित थे।