{"_id":"5a84354d4f1c1b2d068b6959","slug":"91518613837-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.36 लाख के घाटे में निलाम हुई हैवी व्हीकल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.36 लाख के घाटे में निलाम हुई हैवी व्हीकल पार्किंग
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
parking
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)।
मैड़ी होली मेले के लिए हैवी व्हीकल पार्किंग का ठेका 1.36 लाख रुपये के घाटे में गया। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी होली मेला के लिए पंचायत समिति अंब के अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हैवी व्हीकल, लाइट व्हीकल पार्किंग, तहबाजारी के लिए बोली मंगलवार देर शाम तक चली। इसमें हैवी व्हीकल पार्किंग की बोली 11.01 लाख रुपये पर छूटी जबकि पिछले साल यह बोली 12.37 लाख पर छूटी थी।
लाइट व्हीकल पार्किंग का ठेका 12.75 लाख में नीलाम हुआ। तहबाजारी का ठेका 1.17 लाख और पतेहड़ बस पार्किंग फीस का ठेका 1.60 लाख में नीलाम हुआ। अंब पंचायत समिति अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि समिति ने मेला संबंधी ठेकों की नीलामी मंगलवार देर शाम तक पूरी कर ली। समिति ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर बीडीओ अंब सलीम आजम, पंचायत इंसपेक्टर राजेश, सचिव सुखचैन सिंह, जोगिंद्र, भूषण सहित समिति मेला कोर कमेटी सदस्य और पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन