फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लड्डू बांटकर मनाई कंवर के मंत्री बनने की खुशी, फोडे़ पटाखे

लड्डू बांटकर मनाई कंवर के मंत्री बनने की खुशी, फोडे़ पटाखे

Wed, 27 Dec 2017 10:16 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
लड्डू बांटकर मनाई कंवर के मंत्री बनने की खुशी, फोडे़ पटाखे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

थानाकलां(ऊना)।
कुटलैहड़ विस के विधायक विरेंद्र कंवर को प्रदेश भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री पद मिलने पर जिला वासियों में खुशी की लहर है। ताजपोशी पर क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। सुबह शिमला में 11 बजकर 47 मिनट पर जैसी ही कंवर का नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने का एलान हुआ। वैसे ही उनके गृह क्षेत्र में थानाकलां और उपमंडल बंगाणा में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई।

सुबह से व्हाट्सऐप और फेसबुक पर कंवर बधाइयों का तांता लगा रहा। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर कंवर की साथ खींची फोटो को अपलोड कर अपनी नजदीकियां जाहिर कीं। कंवर के घर से पत्नी, बेटा, बेटी शपथ समारोह में भाग लेने के लिए शिमला में उपस्थित रहे। सैकड़ों कार्यकर्ता शपथ समारोह में भाग लेने के लिए गए हैं। क्षेत्र में मंत्री पद के लिए कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कंवर को आईपीएच या कृषि विभाग मिल रहा है, हालांकि, अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। वहीं लोगों में मंत्री पद मिलने को लेकर दीवाली सा माहौल बन गया है।
विज्ञापन


लोगों में रमेश वशिष्ठ, जोगेंद्र राणा, पूर्व प्रधान मोती लाल, रामपाल वशिष्ठ, प्रेम चंद, मंगल सिंह, अमर चंद, अमित कुमार, जसमेर सिंह, नरेंद्र वशिष्ठ, धर्मपाल, शिशिन ठाकुर, अजय कुमार, राजेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, प्रकाश चंद, रणजीत सिंह का कहना है कि कुटलैहड़ क्षेत्र पर जो पिछड़ेपन का दाग लगा है। अब वीरेंद्र कंवर के कैबिनेट मंत्री बनने से अवश्य मिट जाएगा। मंत्री बनने से क्षेत्रवासियों में बंगाणा में रोजगार कार्यालय, मिनी सचिवालय, बस अड्डा, अग्निशमन केंद्र, पानी की व्यवस्था, पर्यटन का विकास, मेडिकल कॉलेज के निर्माण की आशाएं बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed