{"_id":"5a1e9ba24f1c1bc45b8b9335","slug":"91511955362-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने सीखी पुलिस कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने सीखी पुलिस कार्यप्रणाली
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों ने सीखी पुलिस कार्यप्रणाली
बहडाला स्कूल में जागरूकता शिविर, समावेशक एसआर राणा ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बहडाला में स्कूली बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक करने के लिए शिविर लगाया गया। इस कार्यक्रम में समावेशक एसआर राणा ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ को पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उप समावेशक बद्री सिंह ने बच्चों को पुलिस सामुदायिक योजना, यातायात नियम, नशे के कुप्रभाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। बद्री सिंह ने शिक्षकों और बच्चों से आह्वान किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल अवश्य करें। यातायात के नियमों की पालना खुद भी करें और अपने प्रियजनों को भी करने को कहें। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे के दलदल में न फंसे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीलकंठ धीमान, उप प्रधानाचार्य केएल शर्मा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।