{"_id":"5a1bf7b34f1c1bd0408b942e","slug":"91511782323-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने पढ़ी अपनी मन पसंद की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने पढ़ी अपनी मन पसंद की किताबें
Updated Mon, 27 Nov 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
केवी इंटरनेश्नल स्कूल धुसाड़ा में सोमवार को वन नेशन रीडिंग टुगैदर दिवस मनाया गया। स्कॉलेस्टिक इंडिया संस्था के सौजन्य से आयोजित इस अभियान में स्कूल के बच्चों, अध्यापकों और प्रबंधक समिति के सदस्यों ने भाग लिया। सबसे पहले जेरी पिंटो की रचित प्रतिज्ञा पढ़ी गई। अगले बीस मिनट तक हर छात्रों ने अपनी पसंद की किताब पढ़ीं। इस मौके पर छात्रों से स्कूल प्रबंधक समिति के निदेशक एमएल शर्मा और निदेशिका उमा शर्मा ने बच्चों से पढ़ने के संबंध में चर्चा की।
उन्होंने पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अलावा अन्य ज्ञान की पुस्तकों को पढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित कर कहा कि इस समय स्कूल की लाइब्रेरी अन्य स्कूलों की अपेक्षा ज्यादा पुस्तकों से सुसज्जित है। बड़े-बड़े नामी लेखकों की पुस्तकों में ज्ञान का भंडार छुपा है। जरूरत बस बच्चों के थोड़े से समय और रुचि की है। संचार क्रांति के इस युग में ज्ञान से संबंधित जानकारी हम कहीं भी एक पल में प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर मुनीश, रीना, शारदा, रीटा, डिंपल, वीना, मंजू, कंचन, अंजना, रेखा, सरिता, अंजना जसवाल, मोनिका, कामिनी, शहनाज, जसविंद्र, भावना, दीप्ति, अर्चना, रितिका, रिंकी, अंजू, पूनम, सीमा, कविता और मनदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन