फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एनवाइके करवाएगा भाषण प्रतियोगिता

एनवाइके करवाएगा भाषण प्रतियोगिता

Thu, 23 Nov 2017 06:29 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
एनवाइके करवाएगा भाषण प्रतियोगिता
debate

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से दो लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार प्राप्त करने के लिए भाषण प्रतियोगिता खंड से राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी 24 नवंबर तक नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। नेहरू युवा केंद्र ऊना के लेखाकार विजय भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता खंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक होगी। इसमें बदलते परिवेश में भारतीय युवाओं को अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं चार स्तरों पर की जाएगी जो क्रमश: खंड स्तर से जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को पार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी जिस विकास खंड से हो आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभागियों की आयु 18 से 29 वर्ष तक कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रतिभागी भाषण हिंदी व अंग्रेजी भाषा में दे सकते हैं। जिला स्तर पर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पांच हजार, दो हजार और एक हजार की राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर पहला स्थान पाने वालों को 25 हजार, दूसरा स्थान पाने वाले को 10 हजार और तीसरा स्थान पाने वाले को पांच हजार की राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान पाने वाले को दो लाख, द्वितीय स्थान पर आने वाले को एक लाख और तृतीय स्थान पाने वाले को 50 हजार की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही खंड और जिला स्तर पर होने वाली भाषण प्रतियोगिता की तिथियां घोषित कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed