फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कला और भाषा अध्यापकों के भरे जाएंगे 31 पद

कला और भाषा अध्यापकों के भरे जाएंगे 31 पद

Mon, 10 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
कला और भाषा अध्यापकों के भरे जाएंगे 31 पद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्रायोजित प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना में बैच के आधार पर कला व भाषा अध्यापकों के 31 पदों को भरा जा रहा है। जिनमें कला अध्यापक के 14 तथा भाषा अध्यापक के 17 पद शामिल हैं। कला अध्यापकों के पदों के लिए साक्षात्कार 13 व 14 जुलाई को जबकि भाषा अध्यापकों के पदों के लिए साक्षात्कार 20 व 21 जुलाई को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में सुबह 10 बजे से लिया जाएगा। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना एचआर गुलेरिया ने बताया कि कला अध्यापक के 14 पदों में से सामान्य वर्ग के तीन पद तथा सामान्य आईआरडीपी के दो पद बैच वर्ष 2000, अनुसूचित जाति के चार पद तथा अनुसूचित जाति आईआरडीपी का एक पद बैच 2006 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के चार पद वर्ष 2008 बैच तक के भरे जाएंगे। इसी तरह भाषा अध्यापक के 17 पदों में से सामान्य वर्ग के सात तथा सामान्य आईआरडीपी का एक पद बैच 2000, अनुसूचित जाति के चार, अनुसूचित जाति आईआरडीपी का एक पद, ओबीसी के दो पद, ओबीसी आईआरडीपी का एक पद तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से एक पद वर्ष 2006 बैच तक के भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि कला व भाषा अध्यापकों के साक्षात्कार के लिए जिला के समस्त रोजगार कार्यालयों द्वारा नाम प्रस्तुत किए गए हैं तथा जिनके आधार पर पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलावा-पत्र भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी पात्र उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय से नहीं भेजा गया हो और वह दोनों पदों के लिए निर्धारित बैच का होने के साथ-साथ टैट पास है तो वह साक्षात्कार के दिन उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, ऊना के कार्यालय में साक्षात्कार के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों से अपने साथ दसवीं, 12वीं या समकक्ष, बीए/एमए का प्रमाणपत्र, बीएड प्रमाणपत्र, टैट पास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति या उपवर्ग आईआरडीपी जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम प्राधिकरण से जारी होना चाहिए) साथ लाना होगा। इसके अतिरिक्त रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड जिसमें एलटी (टैट उत्तीर्ण) दर्ज होना दर्शाया हो, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी नवीनतम चरित्र प्रमाणपत्र (जो छह माह से पुराना न हो), हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र और पासपोर्ट आकार के स्वयं के नीवनतम फोटोग्राफ अपने साथ लेकर आना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए निर्धारित तिथि को जो उम्मीदवार साक्षात्कार/काउंसिलिंग के लिए उपस्थित नहीं होंगे, उनकी उम्मीदवारी भविष्य में संबंधित पदों के लिए मान्य नहीं होगी तथा इस संबंध में कोई भी प्रतिवेदन, दावेदारी स्वीकार्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed