फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   91.53 lakh rupees will spent on gram panchyat phc basolis building in una district

91.53 लाख रुपये से बसोली में बनने वाले पीएचसी भवन का भूमि पूजन

Thu, 07 Apr 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
91.53 lakh rupees will spent on gram panchyat phc basolis building in una district
बसोली में बनने वाले पीएचसी भवन का भूमि पूजन करने के दौरान छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सि - फोटो : Una
ऊना। ग्राम पंचायत बसोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को नया भवन मिलेगा। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को पीएचसी के प्रस्तावित भवन के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि यह भवन 91.53 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा। नये भवन में ओपीडी, लेबर रूम, डिस्पेंसरी आदि की सुविधाएं रोगियों के लिए उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पीएचसी भवन का निर्माण कार्य दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। पीएचसी के बनने से मदनपुर बसोली, पीरनिगाह, लम्लैहड़ी व मलाहत के लगभग 10 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। पीएचसी भवन में दो आवास भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 42 लाख रुपये से एचएससी सनोली और 39 लाख रुपये की लागत से एचएससी छतरपुर ढाडा के भवनों का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

28.60 करोड़ रुपये की लागत से ऊना में लघु सचिवालय का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद सतपाल सिंह सत्ती ने क्षेत्र में एक दिन एक गांव अभियान का शुभारंभ भी किया। यह अभियान 6 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, एपीएमसी के चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, बीजेपी महामंत्री राजकुमार पठानिया, बसोली प्रधान शशि देवी, सागर दत्त भारद्वाज, सीएमओ डॉ. मंजू बहन, एसई पीडब्लूडी जीएस राणा, अधिशाषी अभियंता राजेश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed