{"_id":"67b1d7ce6ec704f5fd0e2f69","slug":"9000-devotees-took-blessings-in-the-court-of-maa-chintpurni-una-news-c-93-1-una1002-146315-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 9000 श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 9000 श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
दोपहर के समय भक्तों की कतार पुराने बस अड्डे तक पहुंची
लोगों ने मां के जयकारे लगाते हुए दो घंटे में किए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को छुट्टी वाले दिन 9000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। मैया के दर्शनों को लगी दोहरी कतार पुराने बस अड्डे तक पहुंच गईं और श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा भाव से माता की भेंटे गाते और जयकारे लगाते मंदिर पहुंचते रहे। दर्शनों के लिए ज्यादा समय भी नहीं लग रहा था।
जानकारी के अनुसार मां के दरबार में रविवार को पंजाब से आए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। पंजाब के विभिन्न जिलों के आए भक्त रविंद्र, अनूप, रचना, रवि, सोना, रंजना और अन्य ने बताया कि रविवार होने के बावजूद मंदिर में ज्यादा भीड़ नहीं थी। मात्र एक से दो घंटे में दर्शन करने में सफल रहे। मंदिर में होमगार्ड जवानों के प्लाटून कमांडर जागीर लाल ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की दोहरी कतार पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गईं। जवानों ने व्यवस्था को ठीक से बनाए रखने में काफी मदद की।
मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को शाम पांच बजे तक 9000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर प्रशासन की ओर से सुव्यवस्थित तरीके से श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए गए। इन दिनों मंदिर में भीड़ कम है। रविवार के दिन भी श्रद्धालुओं की कम आमद हो रही है। इन दिनों महाकुंभ प्रयागराज का आयोजन चल रहा है। ज्यादातर लोग अपनी उपस्थिति उधर डुबकी लगा कर दर्ज करवा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या फिर से सामान्य हो जाएगी।