फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   90 thousand fine for illegal mining and violation of traffic rules

Una News: अवैध खनन और यातायात नियमों की अवहेलना पर 90 हजार जुर्माना

Sun, 19 Jan 2025 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
90 thousand fine for illegal mining and violation of traffic rules
338 वाहनों के यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने पर काटे चालान
विज्ञापन

एसपी राकेश सिंह ने किया सहयोग का आग्रह, बोले- गुप्त रखा जाएगा बताने वालों का नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना पुलिस की ओर से अवैध खननकारियों को खदेड़ने के लिए नियमित रूप से छापे मारे जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत पुलिस की ओर से अवैध खनन अधिनियम के तहत दो वाहनों के चालान काटे गए हैं और पांच हजार जुर्माना अर्जित किया है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह के अनुसार अवैध खनन को किसी भी सूरत में जिले में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहां कहीं पर भी अवैध तरीके से खनन हो रहा है, इसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जन सहयोग से ही जिले में अवैध खनन पर लगाम लगाई जा सकती है। इस दिशा में संबंधित क्षेत्र की पंचायत प्रतिनिधि भी आगे आकर पुलिस का सहयोग करें। दूसरी ओर यातायात नियमों की अवहेलना करना वाहन चालकों को महंगा साबित हुआ है। इसमें कुल 338 वाहनों के यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने की सूरत में पुलिस ने चालान काटे हैं और 85,900 का जुर्माना अर्जित किया है। दूसरी ओर धूम्रपान निषेध अधिनियम की भी अवहेलना किए जाने की सूरत में आठ लोगों के सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान किए जाने की सूरत में चालान किया गया है और जुर्माने के रूप में 800 रुपये अर्जित किए हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने आम जनता से आह्वान किया है कि वह शहर का माहौल शांति प्रिय बनाने में सहयोग प्रदान करें। नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed