फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   90 artists showcased their talent in auditions over two days.

Una News: दो दिनों में 90 कलाकारों ने ऑडिशन में दिखाई प्रतिभा

Sat, 20 Jun 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 20 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
90 artists showcased their talent in auditions over two days.
ऊना। 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में आयोजित दो दिवसीय ऑडिशन शुक्रवार को संपन्न हो गए। ऑडिशन के दूसरे और अंतिम दिन करीब 40 स्थानीय कलाकारों ने गायन, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन करीब 50 कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया था। इस प्रकार दो दिनों में करीब 90 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि ऑडिशन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि चयनित कलाकारों को 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले पिपलू मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 24 जून को पारंपरिक फेरी एवं झंडा रस्म के साथ पिपलू मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। तीन दिवसीय मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं, स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों, डॉग शो तथा विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। 26 जून को आयोजित होने वाली स्टार नाइट मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें हिमाचली लोक कलाकारों के साथ पंजाबी गायकों की प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल की लोक संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिपलू मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed