{"_id":"61d5b3de44254d1a121c6c5e","slug":"9-3-mm-of-rain-farmers-faces-blossomed-una-news-sml395775532","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.3 एमएम बारिश रिकार्ड, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.3 एमएम बारिश रिकार्ड, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन
मां आखिर मां है.....ऊना में बारिश के दौरान सिर पर भारी बोरा उठा नन्हे बच्चें के साथ जाती मां.......सोहन च?
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। क्षेत्र में मंगलवार रात से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जिले की नकदी फसल गेहूं के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। इसके अलावा आलू, लहसुन, प्याज और अन्य फसलों को भी संजीवनी मिलेगी।
मंगलवार शाम तक जिले में 9.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिले में मंगलवार रात से शुरू हुई बुधवार शाम तक चलती रही। इस दौरान रुक रुककर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
इसके अलावा बारिश से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री और न्यूनतन 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के मिजाज से किसानों कर चेहरे तो खिले खिले नजर आ रहे हैं, लेकिन बाजारों में पूरी तरह से मंदी छाई हुई है। बाजार दो दिनों से सूने हैं। बाजार में कोई भी रौनक नहीं है। दुकानदार ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। लोग घरों में ही दुबक कर बैठे हैं। इस संबंध में मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि जिले में वीरवार को भी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में और गिरावट आ सकती है। दूसरी तरफ कृषि विभाग ने उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि यह बारिश फसलों के लिए वरदान है।