{"_id":"61e467b9a26c6d50bf2f898d","slug":"85-bus-rout-were-closed-on-sunday-in-una-district-himachal-pradesh-people-facing-problem-una-news-sml3968810103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को जिला में अधिकतर रूट रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को जिला में अधिकतर रूट रहे बंद
विज्ञापन
ऊना। जिले में रविवार को एचआरटीसी और निजी बसों के करीब 85 रूट बंद रहे। कोरोना बंदिशों की वजह से बाजार बंद होने के चलते जिले में अधिकतर लोकल रूटों पर बसें नहीं चलीं। यात्रियों को साप्ताहिक छुट्टी के दिन एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि एचआरटीसी ने रविवार के अलावा अन्य कार्य दिवस पर सवारियों की कमी होने के कारण करीब 25 रूट बंद कर दिए हैं। रविवार को एचआरटीसी के लंबे रूटों पर तो बसों का आवागमन चलता रहा लेकिन, लोकल रूटों पर बसों को नहीं चलाया गया। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने रविवार को बाजार बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसी के चलते
अब निजी बस संचालक भी रविवार को अधिकतर रूटों पर बसें नहीं चला रहे हैं। रविवार को निजी बसों के करीब 60 अधिक रूट बंद रहे। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा कि सवारियों की कमी के चलते रविवार को अधिकतर रूटों पर बसें नहीं चल पाई। उधर आरएम ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि रविवार को लंबे रूटों पर ही बसों को भेजा गया। अधिकतर लोकल रूटों पर बस सेवा बंद रही।

रविवार को प्रशासन के आदेशों के चलते सुने पड़े बाजार।संवाद- फोटो : Una
विज्ञापन