फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   119 विद्यार्थियों को बांटी 66 हजार की छात्रवृतियां

119 विद्यार्थियों को बांटी 66 हजार की छात्रवृतियां

Tue, 25 Dec 2018 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
119 विद्यार्थियों को बांटी 66 हजार की छात्रवृतियां
119 विद्यार्थियों को बांटीं 66 हजार की छात्रवृत्तियां
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी आर्य ने दी सहायता
छात्र अनुशासन में रहकर इमानदारी से करेंगे पढ़ाई : कंवर
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। समाजसेवी एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी आर्य ने क्रिसमस के मौके पर 119 विद्यार्थियों को करीब 66 हजार रुपये की छात्रवृत्ति बांटी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमोत्कर्ष के प्रदेश अध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने की।
सत्यमित्र बख्शी आर्य ने अपनी पेंशन से स्वतंत्रता सेनानी बाबा लक्ष्मण दास आर्य, माता दुर्गा बाई आर्य, भाई सत्यप्रकाश आर्य की याद में छात्रवृत्तियां दीं। कंवर हरि सिंह ने सत्यमित्र बख्शी का धन्यवाद किया। उन्होंने संस्था द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहकर ईमानदारी से पढ़ाई करने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि अब वार्षिक परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं। इसकी तैयारी के लिए अभी से पढ़ाई में डट जाएं। सत्यमित्र बख्शी आर्य ने हिमोत्कर्ष द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना की और संस्था को अमोदिनी विधवा प्रकल्प के लिए 31 हजार रुपये की राशि भेंट की। हिमोत्कर्ष के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने इंसाफ की डगर पर बच्चो दिखाओ चलके... गीत पेश किया।
विज्ञापन

सैंटा क्लॉज ने बांटे उपहार
हिमोत्कर्ष संस्था ने बच्चों को क्रिसमस के अवसर पर बिस्किट और उपहार बांटे। इस अवसर पर संस्था के महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह, छात्रवृत्ति प्रकल्प के प्रभारी बीएल कौशल, ज्योति किरण, मंजू मनकोटिया, प्रवीन, मुनिंद्र अरोड़ा, सोहन सहित बच्चे और अभिभावक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed