फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   स्किट में सिमोना, समूहगान में आईटीआई ऊना विजेता

स्किट में सिमोना, समूहगान में आईटीआई ऊना विजेता

Tue, 03 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
स्किट में सिमोना, समूहगान में आईटीआई ऊना विजेता
ऊना।
विज्ञापन

सरकारी आईटीआई ऊना में तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को काफी रोमांचकारी मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य यशपाल रायजादा ने विशेष रूप से शिरकत की। स्किट मुकाबले में सिमोना प्राइवेट आईटीआई दौलतपुर ने विजेता की ट्राफी अपने नाम की। समूहगान में आईटीआई ऊना (महिला) ने पहला और सरकारी आईटीआई ऊना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो में सरकारी आईटीआई ऊना ने पूवोबाल को 9-1 से हराकर विजेता का खिताब पाया। बास्केटबाल में सरकारी आईटीआई ऊना ने हिम गौरव संतोषगढ़ को 44-22 से हराकर ट्रॉफी जीती। लड़कियों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकल गीत में सरकारी आईटीआई पंडोगा ने पहला, आईटीआई महिला ऊना ने दूसरा और ऑप्टैक विद्या आईटीआई अंब ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन मुकाबले में सरकारी आईटीआई ऊना ने ऑप्टैक विद्या प्राइवेट आईटीआई अंब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। संतोषगढ़ ने आईटीआई पंडोगा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। कबड्डी के पहले सेमीफाइनल में सरकारी आईटीआई संतोषगढ़ ने भद्रकाली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वॉलीबाल में आईटीआई संतोषगढ़ ने पंडोगा को, हिम गौरव संतोषगढ़ ने चिंतपूर्णी को, भलौण आईटीआई ने ऊना को हराया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यू एंजल पेखूवेला ने संतोषगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले बुधवार को करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed