फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पॉलिथीन इस्तेमाल पर काटे जाएंगे चालान

पॉलिथीन इस्तेमाल पर काटे जाएंगे चालान

Tue, 27 Mar 2018 08:03 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन इस्तेमाल पर काटे जाएंगे चालान
पॉलिथीन इस्तेमाल पर काटे जाएंगे चालान
विज्ञापन

सड़क पर गाड़ी पार्क हुई तो होगी कार्रवाई
चिंतपूर्णी में रोड सेफ्टी क्लब ने लिए निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में मंगलवार को यात्री निवास में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक थाना प्रभारी जगवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्लब सदस्यों और टैक्सी चालकों ने हिस्सा लिया। थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों के सुझाव लिए। थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। ट्रिपल राइडिंग करने वाले दोपहिया वाहन चालकों से सख्ती से निपटा जा रहा है। वहीं, जो दुकानदार पाबंदी के बावजूद पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे इनका इस्तेमाल बंद कर दें नहीं तो पुलिस ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने को लेकर होटल मालिकों और टैक्सी चालकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु की गाड़ी होटल में रुकने के लिए जाती है, वह होटल में ही पार्क होनी चाहिए। यदि कोई गाड़ी सड़क पर खड़ी पाई जाती है तो उसका एक हजार रुपये के करीब चालान किया जाए। इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज कुलविंद्र सिंह, पूर्व ट्रस्टी विनोद कालिया, मुलख राज कालिया, डीके एवं अन्य टैक्सी चालक
मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed