{"_id":"5a806ec14f1c1ba5268b9932","slug":"81518366401-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फ फाइनेंस शिक्षकों के लिए बने ठोस नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फ फाइनेंस शिक्षकों के लिए बने ठोस नीति
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
हिमाचल प्रदेश सेल्फ फाइनेंस शिक्षक एवं गैर शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उपाध्यक्ष प्रो. अनिल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। अनिल शर्मा ने प्रदेश भर के कॉलेजों में शिक्षकों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। अनिल ने कहा कि अभी तक सेल्फ फाइनेंस के तहत काम कर रहे शिक्षकों के लिए कोई नीति नहीं बनाई है।
प्रदेश में करीब 300 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं और सात हजार के करीब विद्यार्थियों में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। इस वर्ग के साथ आज तक अन्याय होता आया है। इसलिए संघ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से न्याय की गुहार लगाई है। अनिल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार उचित कदम उठाए। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। संघ के सदस्यों सोनिका, विकास, रशपाल, हितेश, रजनी कौशल, मोनिका, रिचा शर्मा, किरण बाला, विजय कुमार, अजय, जय प्रकाश ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार जताया है।
विज्ञापन