{"_id":"5a16c0b64f1c1b4c528b526d","slug":"81511440566-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के हर चौक पर है जाम का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के हर चौक पर है जाम का आलम
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक कुमार शर्मा
ऊना।
जिला के मुख्य मार्गों समेत प्रमुख कस्बों से होकर निकलने वाली सड़कों पर जाम स्थिति आम होती जा रही है। आलम ऐसा है कि धर्मशाला चंडीगढ़ हाईवे पर भरवाईं, मुबारिकपुर, अंब, ऊना और मैहतपुर में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं गगरेट, टाहलीवाल, संतोषगढ़ जैसे कस्बे भी जाम से अछूते नहीं हैं। जहां वाहन चालकों को इन कस्बों से निकलने के लिए या तो इंतजार करते देखा जा सकता है या फिर जूझते हुए।
हैरत है कि इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टूटने का नाम नहीं ले रही। इससे भी भयावह स्थिति यह है कि पैदल राहगीरों के लिए बनाए सभी फुटपाथों पर रेहड़ी-फड़ी वाले कब्जा जमाए बठे हैं। उस पर सोने पे सुहागा बेतरतीब पार्किंग पैदल राहगीरों को सड़क के बीचोंबीच चलने को मजबूर कर रही है। इससे आए दिन लोग हादसों में या तो जान गंवा रहे या फिर घायल हो रहे हैं।
जिला मुख्यालय अतिक्रमण के चलते दिनों दिन सिकुड़ता जा रहा है। यही वजह है कि रोड को चौड़ा करने के बावजूद दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा है तो दुकानदारों के सड़क तक बिखरे सामान और सड़क किनारे कई घंटों बेवजह खड़े रहने वाले वाहनों की वजह से दोपहिया वाहन चालक और राहगीर काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
लोगों कहना है कि किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार रोड सेफ्टी क्लब अभियान चलाता है लेकिन एक दिन व्यवस्था सुधरने के बाद स्थिति फिर से वैसी हो जाती है। स्थानीय लोगों में मनोज कुमार, लखवीर सिंह, रामपाल, अनूप, प्रेम कुमार, प्रेमचंद, अजय कुमार, बिहारी लाल, यशपाल, आशा रानी ने प्रशासनिक प्रबंधों पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुकानदारों का सामान सड़क तक पहुंच गया है।
सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं, ऐसे में राहगीर चले भी तो कहां। उन्होंने कहा कि रेड लाइट चौक से लेकर पुराना बस अड्डे तक नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद सड़क किनारे कई घंटों तक वाहन खड़े रहने पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। वहीं रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष विजय डोगरा का कहना है कि इस पर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में इस विषय पर गौर किया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नियम तोड़ने पर काटे जा रहे चालान : गांधी
एसपी संजीव गांधी का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों में नियम तोड़ने वालों के लगातार चालान काटे जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जागरूक कर रही है।