{"_id":"5a1413714f1c1bc9678bd066","slug":"81511265137-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर इंसान में हो त्याग की भावना: श्यामानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर इंसान में हो त्याग की भावना: श्यामानंद
Updated Tue, 21 Nov 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
bhagwat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्यामानंद महाराज ने अपने प्रवचनों से संगतों को निहाल किया। महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का संदेश ही संकीर्तन करना है। भगवान भाव और प्यार से मिलते हैं। यदि हम भी भगवान को भाव और प्यार से याद करें, तो वे जरूर हमारी बात सुनते हैं। जिस सच से किसी का दिल दुखे, ऐसा सच नहीं बोलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर इंसान में त्याग की भावना होनी चाहिए। त्याग की भावना जब भक्त में होगी, तो भगवान स्वयं उसका काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाइयों किसी भी दायरे में सीमित नहीं है। हमें धर्म के नाम पर लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
बल्कि समाज में हर एक से प्रेम भाव से रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस धरती पर जब भी भगवान ने मनुष्य रूप धारण किया है तो उन्होंने इंसान को भाईचारे का ही संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के कर्म अच्छे हो तो सब कुछ अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि कर्म अच्छे होने से परिवार धन्य होता है।
विज्ञापन