फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बकरी के दूध से डेंगू के उपचार का दावा

बकरी के दूध से डेंगू के उपचार का दावा

Mon, 20 Nov 2017 06:51 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
बकरी के दूध से डेंगू के उपचार का दावा

रविंद्र कुमार

विज्ञापन

ऊना।
जिला में डेंगू के बढ़ रहे कहर के बाद बकरी के दूध की मांग बढ़ गई है। बकरी का दूध लोगों की मांग पर अब पशुपालक मुंह मांगे दामों पर बेच रहे हैं। जिला में बकरी के दूध को लोग डेंगू से बचाव के लिए इस्तेमाल में ला रहे हैं। वहीं, अपने रिश्तेदारों को भी बकरी का दूध भेज रहे हैं।

बकरी के दूध का सेवन डेंगू ठीक करने में फायदेमंद बताया जा रहा है। बाहरी राज्यों में बसे हिमाचली लोग भी ग्रामीण क्षेत्रों से बकरी के दूध की डिमांड कर रहे हैं। इससे इसकी खरीद पर सीधा असर पड़ा है। लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी के दूध की तलाश करते देखा जा सकता है। लोगों का कहना है कि आज के समय में बकरी का दूध मिलना आसान नहीं है। इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पशुपालक इसकी आड़ में चांदी कूट रहे हैं। जिला में अब तक दर्जनों मामले डेंगू पीड़ितों के सामने आ चुके हैं। इससे लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। ज्यादातर मामलों में लोग बाहरी राज्यों में ही डेंगू की चपेट में आए हैं। लोगों की मानें तो यह देसी नुसखा डेंगू से निपटने के लिए रामबाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद विभाग के अनुसार डेंगू होने पर बकरी का दूध, पपीता, हरी दूब, बिल्व पत्र का रस भी फायदेमंद माना जाता है। इनके रस में डेंगू से लड़ने की क्षमता है।


आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुभाष गौतम ने कहा गिलोय का रस पीने से भी प्लेटलेट्स बढ़ते हैं। अगर डेंगू पीड़ित पपीते और बिल्व पत्र का जूस अनार के दोनों के साथ मिलाकर पीए तो उनको लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोग डेंगू में बेशक बकरी का दूध इस्तेमाल करते हैं लेकिन कोई वैज्ञानिक मान्यता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed