फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   वीपीएस के खिलाडिय़ों ने चमकाया नाम

वीपीएस के खिलाडिय़ों ने चमकाया नाम

Tue, 25 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
वीपीएस के खिलाडिय़ों ने चमकाया नाम
ऊना। वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला के आठ बच्चे राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। ऊना के इंदिरा खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वीपीएस के आठ बच्चों का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों में साहिल शर्मा, हरप्रीत, देवांश, अनमोल कौशिक, आयन पांजला, केशव, वरलिका और कशिश शामिल हैं। वीपीएस के बच्चों ने प्रतियोगिता में सात स्वर्ण और दस रजत पदक जीतकर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-13 में लड़कों के वर्ग में देवांश ने रजत और डब्लस में स्वर्ण हासिल किया है। वहीं, अंडर-15 में डब्लस में आर्यन पांजला और केशव ने स्वर्ण तथा हरप्रीत ने रजत पदक जीता है। अंडर-17 वर्ग में साहिल शर्मा तथा हरप्रीत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 में लड़कों के डब्लस में साहिल और हरप्रीत ने स्वर्ण पदक जीता है। लड़कियों के अंडर-15 में वरलिका ने रजत और डब्लस में स्वर्ण, अंडर-17 में वरलिका ने रजत तथा डब्लस में वरलिका और कशिश ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने चयनित बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed