फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   80 thousand devotees bow their heads at Chintpurni temple in four days

चार दिनों में करीब 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे मां चिंतपूर्णी दरबार

Sun, 20 Mar 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
80 thousand devotees bow their heads at Chintpurni temple in four days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में वीरवार से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार भारी वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले चार दिनों में 80 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पूजा अर्चना की है। दर्शन करने के लिए पिछले तीन-चार दिनों से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही है। ऊना के मैड़ी में पारंपरिक होली मेले के चलते चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक बड़ा उछाल आया है।
श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक है कि दर्शन करने के लिए लोग चार से पांच घंटे का कड़कती धूप में खड़े रहकर इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालुओं को लिफ्ट के रास्ते से दर्शन करने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने के कारण गृह रक्षकों और मंदिर कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। मुख्य बाजार में कई बार श्रद्धालु एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लाइनें तोड़कर व्यवस्थाओं को प्रभावित भी कर रहे हैं। मंदिर रोड पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आने वाले कई श्रद्धालुओं ने मंदिर न्यास की दर्शन पर्ची पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि कई लोग बिना पर्ची के मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे होमगार्ड के पीसी पूर्ण सिंह ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और जल्दी दर्शन करवाने के लिए सभी गृह रक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed