{"_id":"621287bafef1ac1a5b59c442","slug":"8-80-crore-rupees-will-spent-on-building-of-senior-secondary-school-boy-in-una-una-news-sml400230595","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.80 करोड़ से तैयार हो रही बाल स्कूल ऊना की नई इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.80 करोड़ से तैयार हो रही बाल स्कूल ऊना की नई इमारत
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना का नया बन रहा भवन। संवाद
- फोटो : Una
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना को आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन जल्द मिल जाएगा। इस पांच मंजिला भवन पर करीब 8.80 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
इमारत का निर्माण 3386 वर्ग मीटर जगह पर किया जा रहा है। नए भवन में आधुनिक लैबोरेटरी और पुस्तकालय समेत बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होगी। अध्यापकों की सहूलियत का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इमारत में कक्षाओं के लिए करीब 14 कमरे तैयार किए गए हैं। गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय भी तैयार किए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाल स्कूल के नए भवन के 349.52 वर्ग मीटर के भूतल में गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा होगी। एक समय में करीब 15 कार पार्क की जा सकेंगी। इमारत की पहली मंजिल पर 604.87 वर्ग मीटर एरिया में निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां पर कक्षाओं के लिए छह कमरे बनाए जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। एक गलियारा और एक स्टोर रूम भी बनाया जाएगा। पहली मंजिल पर विद्यार्थियों के लिए शौचालय भी तैयार किए गए हैं। भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण 617 वर्ग मीटर में किया जा रहा है। दूसरी मंजिल में बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रस्तावित तीसरी मंजिल का निर्माण 604.87 स्कवायर मीटर जगह पर होगा। इसमें प्रधान अध्यापक के लिए कार्यालय होगा। दो कमरों को कक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। एक स्टाफ रूम और एक कार्यालय की सुविधा भी होगी। तीसरी मंजिल में ही पुस्तकालय भी होगा। एक गलियारा भी तैयार किया जाएगा। शौचालयों की भी व्यवस्था होगी। दिव्यांग बच्चों लोगों के लिए अलग से शौचालय तैयार कि जा रहे हैं।
चौथी मंजिल पर 604.87 स्कवायर मीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है। इस मंजिल पर कक्षाओं के लिए छह कमरे बनाए जा रहे हैं। एक गलियारा और स्टोर रूम भी होगा। शौचालय की भी व्यवस्था रहेगी। पांचवीं मंजिल में एक परीक्षा हाल, परीक्षा उपयोगिता कक्ष, एक कमरा और शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।
बॉक्स
पुराने भवन का कुछ हिस्सा असुरक्षित घोषित
बता दें कि जिस इमारत मे इस समय स्कूल की कक्षाएं चल रही हैं उसका कुछ हिस्सा असुरक्षित घोषित हो चुका है। स्कूल में 500 के करीब विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं और कम जगह होने के कारण दो शिफ्ट में कक्षाएं लगाई जा रही है। ऐेसे में बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए भवन के निर्माण से एक ही शिफ्ट में स्कूल संचालित होगा।
बॉक्स
नए भवन में होंगी आधुनिक लैब
बाल स्कूल के नए भवन में विद्यार्थियों को आधुनिक लैब में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। मौजूदा भवन में बच्चों के लिए अच्छी लैब की व्यवस्था नहीं है। इससे बच्चों को विज्ञान विषय से जुड़ी प्रायोगिक पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कोट्स
बाल स्कूल के प्रधान अध्यापक सुरेंद्र कुमार रायजादा ने कहा कि उन्होंने नई इमारत के तैयार होने का बेसब्री से इंतजार है। कहा कि नई इमारत से स्कूल में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में मदद मिलेगी और बच्चों को एक बेहतर माहौल मिल पाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जून माह में यह इमारत विद्यार्थियों के लिए खुल जाएगी।
कोट्स
ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि उन्होंने साल 2018-19 में प्राथमिकता से स्कूल की नई इमारत की मांग उठाई थी। कहा कि इस इमारत के तैयार होने क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा की सुविधा मिलेगी।
कोट्स
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प है। कहा कि बाल स्कूल की इमारत क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ा तोहफा है।