फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   76 Khayr and 9 Mulberry trees recovered from Basal

Una News: बसाल में खैर के 76 और शहतूत के 9 मोछे बरामद

Mon, 18 Aug 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
76 Khayr and 9 Mulberry trees recovered from Basal
बंगाणा में वन विभाग द्वारा पकड़ी गई लकड़ी ।संवाद
बसाल फॉरेस्ट बीट में अवैध खैर कटान का पर्दाफाश, बाजार में आंकी साढ़े पांच लाख कीमत
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर रेंज ऑफिसर ने की बड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। ऊना जिले की बसाल फॉरेस्ट बीट में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान अवैध रूप से काटे गए खैर व शहतूत की लकड़ी के मोछे बरामद किए गए।
विभागीय सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई रामगढ़ धार फॉरेस्ट बीट के रेंज ऑफिसर संदीप कुमार के नेतृत्व में की गई। डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि बसाल फॉरेस्ट बीट के तहत तल्प गांव की सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध कटान हो रहा था। सूचना मिलते ही विभागीय टीम गठित कर छापा मारा गया।
विज्ञापन


मौके पर टीम को 12 खैर के ठूंठ मिले, जिनमें 11 के करीब बीस दिन पुराने और एक ताजा था। इसके अलावा एक शहतूत का ठूंठ भी मिला। बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत साढ़े पांच लाख रुपये आंकी गई। टीम को देखते ही आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद टीम ने लगभग 700 मीटर दूर स्थित भट्ठी स्थल की तलाशी ली, जहां से 76 खैर के मोछे और 9 शहतूत के मोछे छिपाकर रखे हुए मिले। यहीं पर शक्ति चंद नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत एक कोयले की भट्ठी भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में शक्ति चंद के पुत्र नीरज कुमार ने स्वीकार किया कि उसने नेपाल निवासी राम बहादुर (जो चौकी में किराए पर रहता है) की मदद से अवैध कटान किया। नीरज ने बताया कि कटे हुए मोछों को एचपी 19-2778 नंबर के ट्रैक्टर से भट्ठी स्थल तक पहुंचाया गया। रेंज ऑफिसर संदीप कुमार ने तुरंत पुलिस चौकी जोल को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर नीरज कुमार के बयान दर्ज किए। मामले में नीरज कुमार और राम बहादुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डीएफओ ऊना सुशील राणा ने कहा कि विभाग अवैध कटान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि अब तक जिला ऊना में 33 अवैध कटान के मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें कई बार वन काटुओं को रंगे हाथ गिरफ्तार भी किया गया। साथ ही सैकड़ों वाहन, जो अवैध लकड़ी ले जा रहे थे, विभाग ने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed