{"_id":"5be7062bbdec227eda0318a7","slug":"71541867051-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा ऊना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा ऊना
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर पंज प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा दशमेश पिता धमांदरी से शुरू होकर चरोला, बाबा डेरा, बसाल, रैंसरी झलेड़ा होते हुए किला बाबा साहिब सिंह बेदी पहुंचा।
यहां गुरु नानक देव के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी, बाबा अमरजोत सिंह बेदी और संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच पुष्प वर्षा से किया। नगर कीर्तन में गुरु नानक मिशन संस्था गतका अखाड़ा ने पुरातन युद्ध के तौर तरीके दिखाए गए। नगर कीर्तन के किला बेदी साहिब में पहुंचने पर समाप्ति अरदास के बाद सेवादारों को सिरोपे भेंट किए गए। गुरुद्वारा दशमेश पिता धमांदरी के प्रधान बलवंत सिंह कौंडल ने बताया कि गुरुद्वारा नानक देव के प्रकोशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा धमांदरी में सालाना समागम मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
कौंडल ने बताया कि रविवार को कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसमें संत महापुरुष, रागी जत्थे बाबा सरबजोत सिंह बेदी, बाबा हरपाल सिंह, बाबा जीत सिंह, भाई भूपेंद्र सिंह हजूरी रागी किला बेदी साहिब, भाई गोपाल सिंह बालीवाल कथा कीर्तन और उपदेश द्वारा संगतों निहाल करेंगे। भोग समाप्ति के बाद गुरु के लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर बाबा बलविंद्र सिंह, जगमान सिंह, करनैल सिंह, गुरप्रीत सिंह सेठी, तिरंगा सिंह, गुरमीत सिंह सेठी, गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला, कुलविंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह, धर्म सिंह, गोपाल सिंह बालीवाल, डॉ. अमरीक सिंह, देवेंद्रपाल सिंह, वाहेगुरु सिंह, जोगिंद्र सिंह, बलदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।