{"_id":"5b9e6631867a557f6c06880b","slug":"71537107505-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगारों को बांटीं वाशिंग मशीनें और साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगारों को बांटीं वाशिंग मशीनें और साइकिलें
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड ने 345 कामगारों को अंबोटा पंचायत में सामान बांटा। सांसद अनुराग ठाकुर ने 40 वाशिंग मशीनें, 188 सोलर लैंप, 47 इंडक्शन चूल्हे तथा 70 साइकिलें कामगारों को वितरित कीं।
इस अवसर पर गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर भी विशेष तौर उपस्थित रहे। कामगारों को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत कामगारों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पति-पत्नी एवं परिवार के तीन सदस्यों के स्वास्थ्य कवर के तौर पर चिह्नित चिकित्सालयों में 30 हजार रुपये तक निशुल्क इलाज का प्रावधान है।
विज्ञापन
अनुराग ने कहा कि बोर्ड द्वारा पंजीकृत कामगारों को चिकित्सा सहायता के लिए 10 हजार रुपये और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। कामगार की काम करते मृत्यु होने पर दो लाख रुपये तथा प्राकृतिक मृत्यु पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के कामगारों के लिए पेंशन सुविधा भी आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर श्रम अधिकारी प्रेम सिंह चंबयाल ने बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर के अतिरिक्त गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा, जिला परिषद सदस्य रमेश हीर, बीडीसी अध्यक्ष सुमन कुमारी, महिला मोर्चा प्रधान प्रोमिला कुमारी, प्रधान अंबोटा पंचायत नीना सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।