{"_id":"5ac3bb294f1c1bd3618b537b","slug":"71522776873-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में जमकर हो रहा पॉलिथीन का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में जमकर हो रहा पॉलिथीन का प्रयोग
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ऊना।
प्रदेशभर में पॉलिथीन पर कड़े प्रतिबंध के बावजूद सीमांत जिले ऊना में इसका प्रयोग नहीं रुक रहा है। ऊना जिला पंजाब क्षेत्र से सटा होने की वजह से यहां पॉलिथीन प्रयोग पर रोक लगाने में मुश्किलें आ रही हैं। जिला प्रशासन भी पॉलिथीन विक्रेताओं पर शिकंजा कसने में सुस्त दिखाई दे रहा है। ऊना शहर की सब्जी मंडी में रोजाना पॉलिथीन में सब्जी पैक होकर पहुंच रही है। उक्त करोबारियों पर कार्रवाई करने में प्रशासन सुस्त दिखाई दे रहा है। सब्जी विक्रेता आए दिन सरेआम पॉलिथीन में सब्जी सप्लाई कर रहे हैं। ऊना से प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी सब्जी पॉलिथीन में ही भेजी जा रही है। इसके अलावा जिला में कई दुकानदार गुप-चुप तरीके से पॉलिथीन की सप्लाई कर रहे हैं। पॉलिथीन सप्लायर भी विभाग की पकड़ में नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पूरा ऊना जिला पॉलिथीन की जकड़ में आ रहा है। उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन प्रयोग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
000