{"_id":"5abf8d454f1c1bc1618b4ace","slug":"71522502981-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबरा क्रॉसिंग को जंप किया तो होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबरा क्रॉसिंग को जंप किया तो होगा चालान
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
शहर के मुख्य रेड लाइट चौक स्थित जेबरा क्रॉसिंग को पार करने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस ने रेड लाइट के दौरान जेबरा क्रॉसिंग को पार करने वाले वाहनों के चालान काटने का दावा किया है। थाना सदर में शनिवार को हुई रोड सेफ्टी क्लब की बैठक के दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने यह फरमान जारी किया। क्लब अध्यक्ष विजय डोगरा ने बैठक की अध्यक्षता की।
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर एसपी दिवाकर शर्मा अपने अमले के साथ लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। वहीं रोड सेफ्टी क्लब ने यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का एलान किया है। डीएसपी वर्मा ने कहा कि रेड लाइट चौक पर यदि कोई वाहन चालक जेबरा क्रॉसिंग को जंप करेगा तो उसका चालान काटा जाएगा। आमतौर पर देखा गया है कि रेड लाइट होते ही सभी वाहन चालक जेबरा क्रॉसिंग को पार कर आगे निगल जाते हैं।
विज्ञापन
ग्रीन लाइट होने से पहले ही चौक को क्रॉस करने की होड़ मची रहती है। इसके अलावा अगले सप्ताह रोड सेफ्टी क्लब यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगा। क्लब अध्यक्ष विजय डोगरा ने बताया कि हेलमेट युक्त दुर्घटना मुक्त जो मुहिम छेड़ी गई है, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। शहर में स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
इसकी अगले सप्ताह शुरूआत होगी। उन्होंने बताया कि अभियान में पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। हमीरपुर रोड, अस्पताल के पास से लेकर संत बाबा बाल के गेट तक दुकानदारों की ओर से किए सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से शहर को सुंदर बनाने को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुकानदार फुटपाथ पर समान को न सजाए।
बैठक में डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि लोग दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा ही हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। अभिभावकों से भी आग्रह किया कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर एसएन शुक्ला, कुलदीप कुमार, एएसआई रविपाल शर्मा, राकेश कैलाश, तिलक राज मैहन, टैक्सी, ऑटो यूनियन के पदाधिकारी, कांस्टेबल दीपक, सतीश अत्री, केएस गुलेरिया मौजूद रहे।