{"_id":"5a1eb0464f1c1bd0408b9c1b","slug":"71511960646-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
विशेष खिलाड़ियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता बुधवार को ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित की गई। इसमें 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के दृष्टि बाधित खिलाड़ियों की 100 मीटर वाक स्कीपिंग, श्रवण बाधित खिलाड़ियों की 100 मीटर दौड़ लंबी छलांग, शारीरिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों की 50 मीटर असिस्टेड वाक सॉफ्ट बाल थ्रो और मानसिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों की 100 मीटर बोची दौड़ का आयोजन किया जाएगा जबकि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के शारीरिक रूप से अक्षम पुरुष और महिला खिलाड़ियों की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ऊना एमपी भराड़िया ने किया। एमपी भराड़िया ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी एक दिसंबर से मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
100 मीटर दृष्टि बाधित लड़कों के वर्ग में नंदपुर के विकास पहले, रावमापा टकारला के निर्मल सिंह दूसरे और प्रेम आश्रम ऊना के सोनू ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में आश्रय संस्थान की अदिति पहले, प्रेम आश्रम के दियांशु और दीपिका क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
स्कीपिंग में छात्र वर्ग से प्रेम आश्रम ऊना के सोनू, नंदपुर के विकास तथा रावमापा टकारला के निर्मल सिंह, छात्रा वर्ग में प्रेम आश्रम की दीपिका, आश्रय की अदिति और प्रेम आश्रम की ही दियांशु ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। मानसिक तौर पर अक्षम 100 मीटर दौड़ में रावमापा धमांदरी के ईशान, रावमापा टकारला के शुकर अली, प्रेम आश्रम ऊना के लखन, आश्रय संस्थान के संजू और अंकुश अपने-अपने ग्रुप में प्रथम स्थान पर रहे।
बोची लड़कियों के वर्ग में प्रेम आश्रम ऊना की टीम प्रथम और आश्रय की टीम द्वितीय स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में डाइट एसएसए की टीम पहले, आश्रय संस्थान दूसरे तथा प्रेम आश्रम की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। श्रवण दोष बाधित लांग जंप प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में आश्रय के जसविंद्र व आकाश पहले व दूसरे तथा बीजेआर स्कूल के सुरेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों के वर्ग में आश्रय की आंचल पहले, बीजेआर स्कूल की सुनिधि दूसरे तथा प्रेम आश्रम की सेजल तीसरे स्थान पर रही। श्रवण दोष बाधित श्रेणी में ही 100 मीटर दौड़ में आश्रय संस्थान के जसविंद्र, यशपाल और आंचल अपने-अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहे। असिस्टेड 50 मीटर लड़कों की दौड़ में ईसपुर के गुरपाल, अंबेहड़ा के संदीप तथा आश्रय संस्थान के सुखवीर जबकि लड़कियों के वर्ग में ईसपुर की शिवानी, नंदपुर की काजल और आश्रय की परमजीत सिंह क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सोफ्टबाल लड़कों के वर्ग में संदीप, राघव व गुरपाल जबकि लड़कियों के वर्ग में काजल, रेणु और प्रगति क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
18 से 35 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित 100 मीटर दौड़ के लड़कों में रोहित जबकि लड़कियों में इंदूबाला ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में अंकुश पहले और अमन दूसरे जबकि 200 मीटर दौड़ में रोहित पहले स्थान पर रहा। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में इंदुबाला व पियाल ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ मानसिक अक्षम की श्रेणी में प्रेम आश्रम की पलक और नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में प्रेम आश्रम की विशाखा ने पहला, धमांदरी की साक्षी ने दूसरा जबकि 200 मीटर दौड़ मेें प्रेम आश्रम की विशाखा और धमांदरी की साक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 200 मीटर लड़कों की दौड़ में अंकुश और अमन ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।