फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सवा लाख बच्चों को लगेगा मीजल्स-रूबेला का टीका

सवा लाख बच्चों को लगेगा मीजल्स-रूबेला का टीका

Thu, 17 Aug 2017 10:04 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
सवा लाख बच्चों को लगेगा मीजल्स-रूबेला का टीका
ऊना। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ऊना सुखदेव सिंह ने कहा कि जिले में अगस्त के अंतिम सप्ताह से मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान चलेगा, जो करीब 6 सप्ताह तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान जिले में 9 माह से 15 वर्ष तक की आयु वाले करीब एक लाख 28 हजार बच्चों को मीजल्स-रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। एडीएम वीरवार को मीजल्स-रूबेला अभियान के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर गठित जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में 740 सरकारी तथा 144 निजी स्कूलों और 1344 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लगभग एक लाख तीस हजार बच्चों को मीजल्स-रूबेला के टीकाकरण को लेकर चिन्हित किया गया है। इस अभियान को मूर्त रूप देने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने संबंधित विभागों के सहयोग से सभी आवश्यक कदम उठा लिए हैं। सरकार की ओर से इस अभियान को लेकर तारीखें तय होते ही बच्चों का टीकाकरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समय पर मीजल्स-रूबेला के टीकाकरण शेड्यूल के बारे में संबंधित स्कूलों को अवगत करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि भारत सरकार ने पोलियो मुक्ति के बाद बच्चों को मीजल्स-रुबेला से बचाव के लिए यह विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के दौरान सभी बच्चों को मीजल्स-रूबेला का टीकाकरण एक अतिरिक्त खुराक के तौर पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मीजल्स एक अत्यंत संक्रामक रोग है। इससे भारत वर्ष में प्रतिवर्ष हजारों बच्चों की मृत्यु हो जाती है। उन्होंने बताया कि यदि गर्भवती माता गर्भावस्था के दौरान रूबेला से संक्रमित होती है तो गर्भस्थ शिशु में कई जन्मजात बीमारियां होने का खतरा पैदा हो जाता है। इनमें बहरापन, अंधापन, मंदबुद्धि तथा हृदय रोग इत्यादि शामिल हैं। जबकि, खसरे का टीका न लगने के कारण बच्चे न्यूमोनिया, डायरिया सहित अन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। मीजल्स-रूबेला वैक्सीन के टीकाकरण से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। सीएमओ ने बताया कि जिले में मीजल्स-रूबेला अभियान को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिसका नंबर 92184-30213 है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से जुड़ी कोई भी जानकारी इस नंबर से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित
बैठक में सीएमओ डा. प्रकाश दडोच के अतिरिक्त, नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष अमरजोत बेदी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. निखिल शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डा. सुखदीप सिद्धू, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस रंजीत सिंह, हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed