फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   66 KV power station in Mehtpur is not getting green signal

Una News: मैहतपुर में 66 केवी विद्युत स्टेशन को नहीं मिल रही हरी झंडी

Mon, 14 Jul 2025 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
66 KV power station in Mehtpur is not getting green signal
गर्मी के सीजन में मैहतपुर क्षेत्र में हांफ जाती है विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन


विभाग का ईएस विंग देख रहा प्रोजेक्ट का काम

समूचे ऊना मंडल में विद्युत लोड क्षमता को किया जाएगा दोगुना





एसडी शर्मा





मैहतपुर (ऊना)। गर्मी के सीजन में विद्युत लोड से जूझते मैहतपुर विद्युत सब स्टेशन को 66 केवी बनाने को लेकर सरकार की हरी झंडी नहीं मिल पा रही है। गर्मी के मौसम में विद्युत लोड बढ़ने से मैहतपुर विद्युत सब स्टेशन पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में 33 केवी के इस स्टेशन पर अत्यधिक लोड के कारण कई क्षेत्रों में अघोषित पावर कट और कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इस बार कुछ इलाकों का लोड संतोषगढ़ से जोड़कर बांटा गया ताकि सब स्टेशन पर सीधा भार कम हो।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, 33 केवी स्टेशन को 66 केवी में अपग्रेड करने की योजना को लेकर भूमि का चयन भी कर लिया गया है। हालांकि प्रोजेक्ट की फाइल अभी ईएस (इलेक्ट्रिकल सर्विसेज) विंग के पास लंबित है और मंजूरी मिलने के बाद ही कार्य आगे बढ़ सकेगा। माना जा रहा है कि अगर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र का फेस टू विकसित होता है और नए उद्योग लगते हैं तो 66 केवी सब स्टेशन की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की भी जरूरत
मैहतपुर सब स्टेशन में फिलहाल छह ट्रांसफार्मर (तीन एमवी क्षमता वाले) कार्यरत हैं, जो गर्मियों में ओवरलोड हो जाते हैं। इससे न केवल औद्योगिक क्षेत्र, बल्कि आसपास के अन्य इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित होती है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए यहां कम से कम 10 एमवी क्षमता के तीन नए ट्रांसफार्मर और लगाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग ऊना के अधिशासी अभियंता यशविंदर सिंह ने बताया कि सब स्टेशन को 66 केवी में अपग्रेड करने की प्रक्रिया ईएस विंग देख रहा है और भूमि की समस्या काफी हद तक हल हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस बार आईओसी प्लांट और कई गांवों का लोड अलग करके समस्या को कम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed