{"_id":"4e837a90b016b17af75fb8028f12588d","slug":"63-vechiles-challan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस ने 63 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 63 वाहनों के काटे चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस की ओर से जिला भर में लगाए नाकों के दौरान कुल 63 वाहनों के चालान काटे गए। जिनसे 13,500 का जुर्माना वसूला गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 63 चालान किए गए। जिनमें से 61 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 13,500 रुपये प्राप्त किए गए। जिनमें 18 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, 11 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए, चार चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, सात चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, दो चालान उतावलेपन एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, दो चालान तेज गति से वाहन चलाने पर, एक चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, छह चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, तीन चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, तीन चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर एवं छह चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं।