फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रात के अंधेरे में डूबे रहे अंब के आधा दर्जन गांव

रात के अंधेरे में डूबे रहे अंब के आधा दर्जन गांव

Sat, 08 Sep 2018 08:16 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
रात के अंधेरे में डूबे रहे अंब के आधा दर्जन गांव
अंधेरे में डूबे रहे अंब के आधा दर्जन गांव
विज्ञापन

दो दिन नहीं हुई बिजली की आपूर्ति बहाल
गांवों के लोग बोर्ड से नाराज
कहा-जल्द बिजली बहाल न की तो करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)। विद्युत बोर्ड की मनमर्जी के चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत बोर्ड की ओर से लगाए जा रहे अघोषित कटों से लोगों को रात अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।
उपमंडल अंब के करीब आधा दर्जन गांवों के लोग दो दिनों से अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। शनिवार देर रात तक भी इन गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई। बिजली न होने से ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्युत बोर्ड की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि वीरवार को आए तूफान के कारण जगह-जगह बिजली की तार पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपमंडल अंब के गांव धुसाड़ा, स्तोथर, पालिआं, सलूरी, भलोह, घंडावल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आपूर्ति बंद होने की सूचना विद्युत बोर्ड के अधिकारिओं को दी। इसके बावजूद बिजली की समस्या हल नहीं किया गया। विद्युत बोर्ड की सुस्त कार्य प्रणाली के चलते शनिवार तक ये गांव रात के अंधेरे में डूबे रहे। स्थानीय निवासी राज कुमार, सरोज लत्ता, वरुण लट्ठ, अमन, रसिक मोहम्मद, जान मोहम्मद, इरशाद मोहम्मद, पंकज शर्मा, मंदीप सिंह, सतनाम सिंह, निशा शर्मा, सरोज बाला, नितू बाला ने कहा कि यदि विद्युत बोर्ड ने जल्द बिजली बहाल न की तो वह सड़कों पर उतरने को गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में चौकी मन्यार के एसडीओ एमसी काजला का कहना है की तूफान से बिजली की तारों और बिजली के खंबों को काफी नुकसान हुआ है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। एसडीओ ने कहा कि कुछ गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है। बाकी गांवों में भी जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed