फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सोहारी में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार

सोहारी में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार

Thu, 24 May 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
सोहारी में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोल (ऊना)।
गर्मियों का सीजन शुरू होते ही गांवों में पेयजल संकट शुरू हो गया है। सोहारी पंचायत के अंतर्गत आते गांव मठाटु, बडूहा, रामनगर में पिछले एक हफ्ते से नलों से एक भी बूंद पानी की नहीं टपकी। एक हफ्ते से सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सप्लाई ठप होने से लोगों को कई किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम चलते प्राकृतिक स्रोतों में पानी की कमी आ गई है।

लोगों को पानी पीने के अलावा पशुओं को पानी पिलाने और घरेलू उपयोग के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में राकेश कुमार, साहिल कुमार, परमिंद्र, बलबीर सिंह, शोभा देवी, सुदेश कुमारी, अमित, सीमा देवी, पंकज कुमार, सुनीता कुमारी वार्ड पंच ने बताया के हैंड पंप भी खराब है, लोगों ने बताया के अधिकतर समय अपना और मवेेशियों के लिए पानी लाने में बीत रहा है। इसके बारे में कई बार आईपीएच भिभाग को कई बार अवगत करवाया पर हल नहीं हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि एक हफ्ते के अंदर पानी की समस्या का हल नहीं हुआ तो आईपीएच के दफ्तर में जाकर मटका तोड़ प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेंगे। आईपीएच विभाग के जेई सुनील कुमार ने बताया कि पंप की तकनीकी खराबी की वजह से पानी सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। इसी हफ्ते नया पंप लगाकर सप्लाई चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed